WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बड़ी खबर! Bihar DElEd Admission 2026: सरकारी टीचर बनने का सबसे आसान रास्ता, जल्द शुरू होंगे आवेदन!

Bihar DElEd Admission 2026: अगर आप बिहार के निवासी हैं और इंटर (12th) पास करने के बाद सरकारी शिक्षक (Govt Teacher) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए Bihar24.in एक बहुत बड़ी अपडेट लेकर आया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) बहुत जल्द सत्र 2026-2028 के लिए D.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। पिछले कुछ सालों में बिहार में शिक्षकों की बंपर बहाली को देखते हुए, इस बार D.El.Ed में रिकॉर्ड आवेदन आने की उम्मीद है।

Bihar DElEd Admission 2026
Bihar DElEd Admission 2026

Bihar DElEd 2026: एक नजर में

फॉर्म भरने से पहले जरूरी तारीखें और डिटेल्स यहाँ देखें:

विवरणजानकारी
बोर्डBihar School Examination Board (BSEB)
कोर्सD.El.Ed (2 Years)
सत्र2026-2028
योग्यता12th Pass / Appearing
प्रवेश का तरीकाOnline Entrance Exam (CBT)
आवेदन शुरू (संभावित)11 December to 24 December 2025
वेबसाइटbiharboardonline.bihar.gov.in / bsebdeled.com

12वीं के छात्र (Appearing) भी भर सकेंगे फॉर्म

सबसे अच्छी खबर उन छात्रों के लिए है जो 2026 में इंटर की परीक्षा देने वाले हैं। बिहार बोर्ड उन्हें भी इस प्रवेश परीक्षा में बैठने का मौका देता है। बस काउंसलिंग के समय आपके पास पासिंग मार्कशीट होनी चाहिए।

योग्यता (Eligibility):

  • कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास (General/OBC)।
  • SC/ST वालों के लिए 45% अंक जरूरी हैं।
  • उम्र कम से कम 17 साल (1 जनवरी 2026 को)।

सरकारी कॉलेज (DIET) पाने के लिए क्या करें?

प्राइवेट कॉलेज की फीस 1.20 लाख तक होती है, जबकि सरकारी (DIET) कॉलेज में पूरा कोर्स मात्र 20-25 हजार में हो जाता है। सरकारी कॉलेज पाने के लिए आपको प्रवेश परीक्षा में 120 में से 90+ नंबर लाने होंगे।

एग्जाम पैटर्न:

  • मोड: ऑनलाइन (Computer Based Test)
  • समय: 2.30 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं।

तैयार रखें ये दस्तावेज (Documents Required)

जैसे ही नोटिफिकेशन आएगा, सर्वर बिजी हो जाएगा। इसलिए अभी से ये कागज तैयार रखें:

  1. आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक हो)।
  2. 10वीं की मार्कशीट।
  3. जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) – अगर आरक्षण चाहिए तो।
  4. निवास प्रमाण पत्र (Residence)।
  5. फोटो और सिग्नेचर।

आवेदन प्रक्रिया यहां से करें (Apply Online)

  1. सबसे पहले बीएसईबी बिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएँ।
  2. उसके बाद आवेदन करने से पहले कृपया विज्ञापन के सभी विवरण, सामान्य निर्देश ध्यान से पढ़ें।
  3. होम पेज पर जाकर दिए गये क्लिक हियर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  4. इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन एडमिशन फॉर्म खुल जायेगा।
  5. अब यहाँ पंजीकरण के लिए, आपसे पूछा गया मोबाइल नंबर और ईमेल पता दर्ज करके अन्य जानकारी भरें।
  6. अन्त में, आपको सबमिट बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके रजिस्ट्रेशन ईमेल और मोबाइल नंबर पर लॉगिन आई.डी और पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा।
  7. अब आप पुन: पोर्टल पर जाकर लॉगिन ऑप्शन पर जाकर प्राप्त आई.डी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  8. इसके बाद नये पेज में एक आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसे आपसे ध्यानपूर्वक पढ़कर उसमें पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  9. अब आपसे मांगे जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करें।
  10. अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन पेमेंट करें।
  11. अन्त में ऐसा करने के बाद सबमिट बटन के विकल्प पर क्लिक करें।
  12. जिसके बाद आपको आपको आवेदन की रसीद मिलेगी।
  13. जिसे आप डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Conclusion (निष्कर्ष)

दोस्तों, BPSC शिक्षक भर्ती में 1-5 कक्षा के टीचर बनने के लिए D.El.Ed ही एकमात्र विकल्प है। तैयारी अभी से शुरू करें। हर अपडेट के लिए Bihar24.in के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ जाएं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Bihar24
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept
Privacy Policy