WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar School Time Table Change 2025 : बिहार में फिर बदला स्कूलों का समय 7 अप्रैल से लागू होगा नया टाइमटेबल

Bihar School Time Table Change 2025
Bihar School Time Table Change 2025

Bihar School Time Table Change 2025 : बिहार में फिर बदला स्कूलों का समय 7 अप्रैल से लागू होगा नया टाइमटेबल बिहार राज्य में जैसे ही गर्मी का प्रभाव बढ़ा वैसे ही बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से सभी सरकारी प्रारम्भिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूल की समय सारणी में बदलवा करने का नोटिस जारी कर दिया गया हैं जारी किया गया नया आधिकारिक नोटिस के अनुसार 07 अप्रैल 2025 से यह समय सारणी लागू कर दी जाएगी हमारे द्वारा नीचे आपको Bihar School Time Table Change के बारे में पूरी जानकारी विस्तार के साथ बताई जा रही हैं।

07 अप्रैल से बिहार स्कूल में होगा नया टाइमटेबल

शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किये गये नए आदेश के अनुसार अब 7 अप्रैल से लेकर 01 जून 2025 (गर्मियों की छुट्टी तक) हर दिन सुबह 06:30 से दोपहर 12:20 बजे तक स्कूलों खोले जायेंगे वैसे सभी छात्रों की छुट्टी दोपहर 12:20 बजे कर दी जायेगी परन्तु सभी शिक्षक स्कूल के बंद होने के बाद ही दोपहर 12:30 बजे के बाद ही जायेंगे।

रोजाना 5:50 घंटे की होगी पढाई

जारी किये गये Bihar School Time Table Change 2025 के अनुसार सभी स्कूल में रोजाना 5:50 घंटे की पढाई करवाई जायेगी प्रत्येक कक्षा 40 मिनट की कुल सात कक्षा होगी।

प्रारम्भिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूल की समय सारणी

सुबह 6:30 बजे विद्यालय शुरू होने का समय

सुबह 6:30 बजे से सुबह 7:00 बजे तक प्रार्थना कार्यक्रम समय

सुबह 7:00 बजे से सुबह 7:40 बजे तक पहली घंटी

सुबह 7:40 बजे से सुबह 8:20 बजे तक दूसरी घंटी

सुबह 8:20 बजे से सुबह 9:00 बजे तक तीसरी घंटी

सुबह 9:00 बजे से सुबह 9:40 बजे तक मध्यांतर समय

सुबह 9:40 बजे से सुबह 10:20 बजे तक चौथी घंटी

सुबह 10:20 बजे से सुबह 11:00 बजे तक पांचवीं घंटी

सुबह 11:00 बजे से सुबह 11:40 बजे तक छठी घंटी

सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक सातवीं घंटी (इसके बाद सभी छात्र एवं छात्राओं के लिए छुट्टी दोपहर 12:20 बजे)

जारी हुए नए आदेश के अनुसार अब सभी शिक्षकों को दोपहर 12:30 बजे ड्यूटी खत्म करने जाना होगा अब सभी शिक्षकों को रोजाना 6 घंटे की ड्यूटी करनी होगी।

Bihar School Time Table Change Check

राज्य के स्कूलों संबंधी सभी जानकारी पाने के लिए नीचे दिए गये हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ जाये जिससे आपको समय समय पर इस प्रकार की जानकारी प्राप्त होती रहेगी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां से: डाउनलोड करें

आधिकारिक वेबसाइट: यहां देखें

बिहार भर्ती जानकारी के लिए हमसे: यहां जुड़ें

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Bihar24
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept
Privacy Policy