WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली में सरकारी नौकरी! DSSSB MTS Recruitment 2025: 10वीं पास वालों की लगी लॉटरी, सैलरी 30 हजार से शुरू!

DSSSB MTS Recruitment 2025: अगर आप बिहार से हैं और कम पढ़ाई (मात्र 10वीं पास) में दिल्ली (Delhi) जैसी सिटी में सरकारी नौकरी सेटल करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ‘लॉटरी’ से कम नहीं है।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने MTS (Multi Tasking Staff) के 714 पदों पर बंपर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें लड़कियों और SC/ST कैटेगरी के लिए फॉर्म फीस 0 रुपये है।

DSSSB MTS Recruitment 2025
DSSSB MTS Recruitment 2025

DSSSB MTS 2025: एक नजर में

फॉर्म भरने से पहले ये ‘शॉर्ट डिटेल्स’ देख लें:

विभागDelhi Govt (Various Departments)
पोस्टMTS (Multi Tasking Staff)
योग्यताकेवल 10वीं पास (Matric)
उम्र सीमा18 से 27 वर्ष
सैलरी₹28,000 – ₹32,000 (In-Hand)
आवेदन फीसGen/OBC: ₹100
वेबसाइटdsssb.delhi.gov.in

क्या बिहार के छात्र फॉर्म भर सकते हैं?

यह सबसे बड़ा सवाल है!

👉 जी हाँ, बिल्कुल भर सकते हैं!

लेकिन एक शर्त है- अगर आप बिहार में OBC हैं, तो दिल्ली में आप General (Unreserved) कैटेगरी में गिने जाएंगे। SC/ST छात्रों को दिल्ली में भी आरक्षण का लाभ मिलेगा। तो देर किस बात की? जनरल से भी फाइट करें क्योंकि पद बहुत ज्यादा हैं!

Selection Process (नौकरी कैसे मिलेगी?)

इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होता। बस एक परीक्षा पास करनी है:

  1. लिखित परीक्षा (CBT): 200 नंबर का पेपर होगा (Maths, Hindi, English, Reasoning, GK)।
  2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: कागज चेक होंगे।
  3. मेडिकल: नार्मल जांच।

Note: पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आता है।

⚠️ Form भरने में ये गलती न करें (Pro Tip)

DSSSB का फॉर्म भरते समय सबसे ज्यादा फॉर्म “फोटो” की वजह से रिजेक्ट होते हैं।

  • इसमें पासपोर्ट साइज फोटो नहीं, बल्कि Postcard Size (5×7 inch) फोटो लगती है।
  • फोटो में आपके कंधे और कान साफ़ दिखने चाहिए।
  • सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होगा।

Apply For DSSSB MTS Recruitment 2025 करें?

आवेदन फॉर्म भरने के लिए, ये स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आप दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in/ पर जाएं।
  2. होम पेज में जाकर “Latest News” सेक्शन में जाकर “ADVERTISEMENT NO. 07/25 Link to Apply for Advt. 07/25” पर जाकर क्लिक करें।
  3. उसके बाद आप आधिकारिक दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, दिल्ली की वेबसाइट www.dsssbonline.nic.in/ पर जाएं।
  4. अब आप संबधित पोस्ट का “View advertisement” पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद अधिसूचना डाउनलोड करके सही से पढ़ें।
  6. अब आपको “Click For New Registration” बटन पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल कर आयेगा।
  7. जहाँ आपको आवेदन का नाम, माता-पिता का नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करने के बाद “Get OTP” पर क्लिक करें, अब आपके “Register Mobile और Email Id” पर प्राप्त OTP को दर्ज करके पासवर्ड टाइप करे और सबमिट बटन पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
  8. उसके बाद पुन: से होम पेज में जाकर “Click to Sign In” ऑप्शन पर क्लिक करके पंजीकरण में दर्ज किया गया “जन्म तिथि”, 10th क्लास का रोल नंबर और पासिंग ईयर लिखकर करके पासवर्ड और Visual Code दर्ज करके “Sign In” पर क्लिक करें।
  9. अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा, जहाँ आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा, जहाँ आपसे पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें, जैसे आधार नंबर, अपना नाम, पता, उम्र आदि।
  10. अपना हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  11. आवेदन शुल्क के लिए ऑनलाइन भुगतान करें।
  12. अपने आवेदन की समीक्षा करें और इसे जमा करें।
  13. भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

Conclusion (निष्कर्ष)

दोस्तों, रेलवे ग्रुप डी के बाद यह 10वीं पास के लिए सबसे बेहतरीन नौकरी है। दिल्ली में रहना, अच्छा वेतन और सरकारी सुविधाएँ! लिंक एक्टिव है, अभी आवेदन करें।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Bihar24
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept
Privacy Policy